Uttarakhandबड़ी ख़बर

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूसीसी की नियमावली को मिली मंजूरी

Dhami Cabinet : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। धामी कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली को मंजूरी दे दी है। राज्य में यूसीसी की नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि 26 जनवरी को यूसीसी लागू हो सकता है। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, यूसीसी को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इसे समीक्षा के बाद लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहाड़ से पूरे देश में संदेश जाएगा। इस संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार देना है।इसके अलावा यह नियम सभी के साथ न्याय करने का काम करेंगे।

‘जल्द ही तारीखों की घोषणा करेंगे’

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने 2022 में उत्तराखंड के लोगों से वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही हम यूसीसी बिल लाएंगे। हम इसे लेकर आए। ड्राफ्ट कमेटी ने इसका मसौदा तैयार किया, यह पारित हो गया। राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दे दी और यह एक अधिनियम बन गया। प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। सभी चीजों का विश्लेषण करने के बाद हम जल्द ही तारीखों की घोषणा करेंगे।

मसौदा से कानून तक…

जानकारी के लिए बता दें कि इसकी पटकथा 2022 से शुरू होती है। उस समय एक समिति का गठन किया गया था, इस समिति ने समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार किया। बीते साल मार्च में राष्ट्रपति की सहमति मिल गई थी। इसके बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून बना था। इसी कानून को लागू किया जाएगा। बताते चलें कि कैबिनेट यूसीसी नियमावली को मंजूरी भी मिल गई है। ऐसी चर्चा चल रही है कि कानून 26 जनवरी से लागू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के दोषी संजय रॉय पर फैसला आज, मृत्युदंड या आजीवन…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button