Other Statesराज्य

बारामती लियरजेट हादसे में DGCA का विशेष ऑडिट, AAIB कर रहा तकनीकी जांच

Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुए 28 जनवरी को Learjet 45 विमान हादसे में जांच दिन पर दिन आगे बढ़ रही है. इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. अब DGCA ने उस चार्टर कंपनी VSR Ventures Pvt Ltd के लिए विशेष ऑडिट कराने का आदेश दिया है, जिसके पास यह विमान था. DGCA यह जांच कर रहा है कि विमान के रख-रखाव ( मेंटेनेंस) में कोई लापरवाही तो नहीं हुई और फ्लाइट संचालन सही तरीके से हो रहा था या नहीं. ऑडिट टीम को अपनी रिपोर्ट 15 फरवरी 2026 तक सौंपने के निर्देश दिए गए है.

इस ऑडिट से हादसे की सही जानकरी सामने आने के साथ-साथ अन्य तकनीकी खामियों का भी पता चलने की उम्मीद है. दरअसल, इससे पहले भी इसी कंपनी का एक विमान मुंबई में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है. इसी वजह से कंपनी के विमान रखरखाव और मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं.

DGCA टीम ने मौके से जुटाए सबूत

इसी बीच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) भी इस हादसे की अलग से तकनीकी जांच कर रहा है. हादसे के तुरंत बाद AAIB की दिल्ली टीम और DGCA के मुंबई कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जरूरी सबूत इकट्ठा किए. AAIB यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह दुर्घटना तकनीकी खराबी, पायलटिंग में चूक, मौसम की वजह या फिर लैंडिंग के दौरान हुई किसी गलती के कारण हुई.

AAIB-DGCA जांच के बाद होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि 8 सीटों वाला Learjet 45 विमान बारामती में दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे की वास्तविक वजह AAIB की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी, जबकि DGCA यह जांच कर रहा है कि कहीं ऑपरेटर की लापरवाही तो इस हादसे का कारण नहीं बनी. अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ED की कई जगह छापेमारी, कोयला-रेत खनन मामले में बड़ा एक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button