दिल्ली में बढ़ेगा पारा, अप्रैल में जून जैसी गर्मी, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update :

दिल्ली में बढ़ेगा पारा, अप्रैल में जून जैसी गर्मी

Share

Delhi Weather Update : दिल्ली में एक अप्रैल से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलने वाला हैं। बीते तीन दिनों से तेज हवा चलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कल से हवा थमने की संभावना हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली में पारा बढ़ने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहने की भी संभावना है।

अधिकतम तापमान 33

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक एक अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। पांच अप्रैल तक तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 32 प्रतिशत से बीस प्रतिशत के बीच रहा।

अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस

राजधानी दिल्ली में 29 मार्च को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम था। शनिवार को दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 34 से 23 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप