दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का सितम, तेज हवाओं और लू के साथ तापमान 42°C तक पहुंचने की संभावना

दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का सितम, तेज हवाओं और लू के साथ तापमान 42°C तक पहुंचने की संभावना
Delhi Weather : मौसम विभाग के मुताबिक पांच अप्रैल को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।
दिल्ली में गर्मी अब लोगों को झुलसाने लगीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान 42 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है।
दिल्ली का मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार यानी आज दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ-साथ अलग-अलग जगहों पर लू की स्थिति का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अगले पांच दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना हैं। इस दौरान दिल्ली का मौसम साफ रहेगा।
37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
वहीं मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर के अन्य निगरानी स्टेशनों ने भी शुक्रवार को उच्च तापमान दर्ज किया, जिसमें रिज में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस आयानगर में 38.1 डिग्री सेल्सियस लोधी रोड में 38 डिग्री सेल्सियस और पालम में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
219 के साथ खराब श्रेणी में रहा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 219 के साथ खराब श्रेणी में रहा। सीपीसीबी के अनुसार 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।
यह भी पढ़ें : कूर्सी पर बैठे मेयर साहब पर बीजेपी पार्षदों ने फेंका पानी, फिर जमकर किया हंगामा, पढ़ें पूरी ख़बर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप