Other States

Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा, नौसेना दिवस सहित कई कार्यक्रमों में लेंगी भाग

Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 7 दिसंबर तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सबसे पहले पंडित रघुनाथ मुर्मु की नई प्रतिमा का अनावरण करेंगी और भुवनेश्वर में आदिम ओवार जरपा जाहेर का दौरा करेंगी। उनके कार्यक्रम का विवरण भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय पीआईबी ने जारी किया है। पीआईबी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मु 4 दिसंबर को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी।

न्यायालय परिसर का उद्घाटन करेंगी

वह पुरी के गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। इसके अलावा पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर नौसेना दिवस समारोह और परिचालन प्रदर्शन में सम्मिलित होंगी। पत्र एवं सूचना कार्यालय के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 दिसंबर को ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर के 40वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद भुवनेश्वर में नए न्यायिक न्यायालय परिसर का उद्घाटन करेंगी।

छात्राओं और शिक्षकों से बातचीत करेंगी

6 दिसंबर को राष्ट्रपति उपरबेड़ा में छात्रों और ग्रामीणों से बातचीत करेंगी। इसके बाद राइरंगपुर में महिला महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों से भी बात करेंगी। पीआईबी के मुताबिक, अगले दिन सात दिसंबर को राष्ट्रपति बांगिरिपोसी-गोरुमहिसानी, बुरामारा-चाकुलिया और बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ रेल लाइन, जनजातीय अनुसंधान एवं विकास केंद्र, राइरंगपुर, दंडबोस हवाई अड्डा, राइरंगपुर और उप-मंडल अस्पताल, राइरंगपुर सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी।

यह भी पढ़ें : Punjab : पंजाब सरकार एड्स प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध : डॉ बलबीर सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button