Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, अगले सप्ताह 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं अभी रात का मौसम सुहावना बना हुआ। इस वजह से मंगलवार को एक साल बाद अप्रैल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अब अगले सप्ताह तक दिन की गर्मी के साथ रात का मौसम भी गर्म होने लगेगा। सात अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 पार पहुंचने की संभावना है।

साफ आसमान और दिन में खिली रही तेज धूप के बीच मंगलवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री

हवा में नमी का स्तर 68 से 15 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री की दृष्टि से रिज क्षेत्र जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 20.4 के लिहाज से पीतमपुरा सबसे गर्म इलाके रहा।

तेज धूप खिली रहेगी

वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की सभांवना हैं। तीन से पांच अप्रैल के दौरान फिर से तेज हवाएं चलेंगी लेकिन हवाओं से तापमान में बदलाव नहीं होगा। सोमवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री एवं न्यूनतम बीस डिग्री पार कर जाएगा।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता साफ

वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता साफ चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 144 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। एक दिन पहले सोमवार को यह 160 रहा था।

24 घंटे के भीतर 16 अंकों की कमी देखी गई है। फिलहाल एक्यूआई इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है। एनसीआर के शहरों में भी यह संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चल रहा है।

न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज

मौसम में उतार चढ़ाव के बीच तेज हवाओं से मिल रही राहत अब लगभग खत्म हो गई है। आज से तापमान में इजाफा होने की संभावना हैं। दिन में गर्मी बढ़ने लगेगी। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता हाल फिलहाल बेहतर बनी हुई है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस को मिला नया तेज गेंदबाज, अश्वनी कुमार ने आईपीएल में किया धमाकेदार डेब्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button