Uttarakhand

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम, उत्तराखंडी परिधान और संस्कृति से दर्शकों को कराया रूबरू

International Girl’s Day : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून के आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम में कल्चरल वॉक विद अचीवर्स टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि और राजपुर विधायक खजान दास विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान रेखा आर्या उत्तरकाशी के मुनसियारी की पारंपरिक वेश भूषा में नजर आई।

कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कल्चरल वॉक रहा जिसमें अलग-अलग जिलों से आई बालिकाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की विशिष्ट पहचान वाले परिधान व वहाँ की संस्कृति से दर्शकों को रूबरू कराया।

उत्तराखंडी परिधान को समर्पित

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग की ओर से इस दिवस को उत्तराखंडी परिधान को समर्पित किया गया है। उत्तराखंड के हर जनपद से दो बालिकाओं द्वारा अपने क्षेत्र के पारंपरिक परिधान पहनकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया है जो अपनी पौराणिक विरासत को दर्शाता है।

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक

कार्यक्रम में भाजपा विधायक खजान दास भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले समस्त मातृ शक्तिको अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बधाई दी। आगे उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए सजग है। साथ ही सरकार महिलाओं का सम्मान बढ़ा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे आरक्षण की भी बात की।

यह भी पढ़े : आधी रात को जलसा के बाहर पहुंचे फैंस, अलग अंदाज में मनाया Big B का बर्थडे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button