
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने पर ‘वॉल ऑफ फेम-1971 इंडो पाक वॉर’ का उद्घाटन किया और ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ के उद्घाटन समारोह में सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन का जायज़ा लिया।
दिल्ली में स्वर्णिम विजय पर्व समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी तथा 11 बहादुर जवानों के असामयिक निधन के बाद इस पर्व को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। मैं सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज कमांड अस्पताल में चल रहा है।
आज भारतीय सेना के उन सभी सैनिकों के बलिदान को नमन करता हूं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा संपर्क लगातार अस्तपाल और उनके पिताजी से बना हुआ है, हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वो जल्दी स्वस्थ होकर अपने दायित्व का निर्वहन करे। मैं आज भारतीय सेना के उन सभी सैनिकों के बलिदान को नमन करता हूं जिनकी वजह से 1971 के युद्ध में भारत ने विजय हासिल की थी।
आपको बता दे कि 8 दिसंबर को हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अकेले व्यक्ति हैं। दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की जान चली गई थी।