खेल

DC vs GT : दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, आज का मैच होगा रोमांचक

DC vs GT : IPL 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। दिल्ली अपनी जीत की हैट्रिक बनाने की कोशिश करेगी, जबकि शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात अपनी पहली जीत के लिए मैदान में उतरेगी। मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा।

दोनों मैच में विजयी रही गुजरात

हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 बार जीत हासिल की है। पिछली दोनों भिड़ंत में भी गुजरात विजयी रही है।

अरुण जेटली स्टेडियम पर दोनों टीमों की 3 बार टक्कर हुई, जिसमें 2 बार गुजरात और एक बार दिल्ली ने जीत दर्ज की। पिछले सीजन के मुकाबलों में भी गुजरात ने दिल्ली को दोनों बार हराया था। ये सभी आंकड़े आज के मैच में गुजरात की संभावित बढ़त दिखाते हैं।

गुजरात टाइटंस दोनों मुकाबले हारी

हालांकि, IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दोनों पहले मैचों में जीत दर्ज की है। उसने लखनऊ सुपर जायंट्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया। वहीं गुजरात टाइटंस अभी तक दोनों मैच हार चुकी है। इसलिए, मौजूदा फॉर्म के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स आज बेहतर दिखाई दे रही है, भले ही कागजी आंकड़े गुजरात की जीत की ओर इशारा कर रहे हों।

ये भी पढ़ें- Raaka : अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार साथ, फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button