राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव पर उठाए सवाल, कहा – ‘118 सीटों पर 72 लाख मतदाता…’

CWC :

CWC :

Share

CWC : आज कर्नाटक के बेलगामी में CWC की बैठक हो रही है। CWC की दो दिन बैठक है। मीटिंग में राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र चुनाव पर भी बात की। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता 2024 के लोकसभा में के बाद जोड़े गए।

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चुनाव पर बात करते हुए कहा कि मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया. महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।

मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव नियमों में बदलाव कर सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसे साझा करने का आदेश अदालत ने दिया था. चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. भाजपा निर्वाचन आयोग जैसी सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है, लेकिन हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे।

सोनिया गांधी का बयान

सोनिया गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार कभी आजादी के लिए नहीं लड़ी, बल्कि उन्होंने तो महात्मा गांधी का पुरजोर विरोध किया और उनकी हत्या करने वाले का महिमामंडन किया है। इन संगठनों ने ऐसा जहरीला माहौल तैयार किया, जिसने महात्मा गांधी की हत्या का रास्ता साफ… ये लोग हमेशा महात्मा गांधी के हत्यारों को गौरवान्वित करते हैं।

आपको बता दें कि कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना की बात करें तो 1924 में हुई थी। इस बैठक में बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र के शताब्दी वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। CWC की दो दिन बैठक है।

यह भी पढ़ें : वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की हुई बैठक, अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने क्या कहा ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप