Biharक्राइमराज्य

सिरफिरा आशिकः एकतरफा प्यार में पहले लड़की फिर खुद को मारी गोली

बिहार के पटना में सिरफिरे आशिक द्वारा खुद को और लड़की को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है एक तरफा प्यार में लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया। उसने पहले लड़की को और बाद में खुद को गोली मार ली। घटना में लड़के की मौत हो गई वहीं लड़की गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

लड़के की मौत, लड़की की हालत गंभीर

घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना गांव की है। यहां राजू नाम के एक लड़के ने 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। इसके बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को पीएमसीएच रेफर किया गया। रास्ते में लड़के ने दम तोड़ दिया वहीं लड़की का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से एक पिस्टल और तीन खोखे मिले हैं। शुरूआती पूछताछ में मामला एक तरफा प्यार का लग रहा है।

ये भी पढ़ेःअंधविश्वास और हत्याः झाड़फूंक के लिए बुलाया फिर पत्थरों से कुचला

Related Articles

Back to top button