Rahul Gandhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने रविवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की। रैली में पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो गया है और केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी परेशान हैं, हाथ कांपते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपनी नीतियों में धोखाधड़ी कर रहे हैं।
नेताओं के बीच दरार डालने की कोशिश
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के प्रतीकों और नेताओं की विरासत को नुकसान पहुंचाया है और देश में नेताओं के बीच दरार डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसे नेताओं को हटाना जरूरी है।
न्यायपालिका और मीडिया पर दबाव- प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि न्यायपालिका और मीडिया पर बाहरी दबाव है। कई कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाए गए और उन्हें जेल जाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सरकार की नीति में शामिल हुए, उनका फायदा सरकार ने उठा लिया।
भाजपा ने कसा तंज
बीजेपी ने पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा कि, ‘तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत, बॉन्डी बीच पर मना रहे थे त्योहार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









