
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और शशि थरूर समेत कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है और कुछ लोगों को मारा भी है। राहुल गांधी का कहना है कि हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो। हमारा काम जनता के विषयों को उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बिठाया है। उनके अलावा तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया है। देखें वीडियो
वही दूसरी तरफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी मुख्यालय से अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ रही हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। पुलिस और कांग्रेस नेताओं में झड़प भी देखी जा रही है।