
पंजाब के मोगा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक बलजिंदर सिंह स्थानीय बल्ली कांग्रेस के नेता थे। सोमवार को कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली के घर में किसी अज्ञात ने घुसकर गोली मार दी। 45 वर्षीय कांग्रेस नेता को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। जब सूचना मिली तब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. एलनचेझियन और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने कहा कि मामला जांच किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता बलजिंदर को घर में घुसकर गोली मारी
कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली को बाइक पर सवार होकर घर में घुसकर गोली मार दी गई है। घटना की कथित सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को बलजिंदर सिंह बल्ली पर गोली चलाते हुए देखा गया है। यह खबर घटना के तुरंत बाद बल्ली के दल्ला गांव में फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर बहुत से लोग वहां पहुंचे, लेकिन आरोपी तब तक भाग चुके थे। बलजिंदर सिंह बल्ली को गोलियों से लहूलुहान देखकर स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनहोंने वहां दम दोड़ दिया। बता दें कि मोगा जिले के अजीतवाल ब्लॉक के पार्टी अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बल्ली थे। वहीं कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली को कितनी गोलियां मारी गई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या से दहशत का माहौल है और लोगों में इस घटना को लेकर व्यापक क्रोध है। उनके रिश्तेदारों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी घटना की कड़ी निंदा की है।
ये भी पढ़ें – HC: वीके जंजुआ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जानें क्या है आरोप?