Punjab : मुख्यमंत्री मान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

Congratulated by CM Mann

CM Mann

Share

Congratulated by CM Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने 52 सालों के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण मैच में दो गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भारतीय टीम को नॉकआउट मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।

रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने की थी जिस चप्पल की सिलाई, खरीदारों ने उसकी बोली दस लाख तक लगाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें