मनोरंजनराष्ट्रीय

कॉमेडियन वीर दास ने बढ़ते विवाद पर दी सफाई, कहा, ‘देश का अपमान करने का नहीं था इरादा’

नई दिल्ली: कॉमेडियन और एक्टर वीर दास आजकल फिर विवादों में हैं। अपने बड़बोलेपन और विवादित वीडियो की वजह से वो आजकल सुर्खियों में हैं।

बीते 15 नवंबर को वीर दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘आई कम फ्रॉम टू इंडिया’ टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया। ये वीडियो वाशिंगटन डीसी के ‘जॉन एफ कैनेडी सेंटर’ में उनके परफार्मेंस का एक हिस्सा है। छह मिनट के वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं दो भारत से आता हूं, जहां दिन में तो औरत की पूजा की जाती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। मैं उस भारत से आता हूं जहां AQI 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं। मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को गाली देते हैं।”

उनके इस वीडियो को लेकर काफी हंगामा मच गया। सोशल मीडिया पर वे ट्रोल होने लगे। लोग गालियाँ भी देने लगे। इतना ही नहीं उनके खिलाफ दिल्ली-मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है।

बहरहाल, बढ़ते विवाद पर वीर दास ने एक ट्वीट के जरिए अपनी सफाई दी है।

https://twitter.com/thevirdas/status/1460560310465699847?s=20

ट्वीट कर दी सफाई

वीर ने ट्वीट के साथ एक नोट अटैच किया। उन्होंने कहा कि “ उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था बल्कि उनका इरादा यह याद दिलाने का रहा है कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी ‘महान’ है। एक ही सब्जेक्ट के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है। ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है। इसे हर कोई जानता है। लोग भारत को उम्मीद के साथ देखते हैं नफरत के साथ नहीं। लोग भारतीय के लिए तालियां बजाते हैं। उनकी इज्जत करते हैं। मुझे अपने देश पर गर्व है। इस गर्व के साथ मैं अपनी जिंदगी जीता हूं’।  इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से अपील की है कि वह वीडियो के छोटे-छोटे एडिटेड क्लिप्स को देखकर गुमराह न हों।”

बहरहाल, वीर दास के इस बड़बोलेपन को लेकर सेलेब्रेटी औऱ नेताओं के विचार बँटे हुए हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस के अंदर भी एकमत नहीं है। एक तरफ शशि थरूर औऱ कपिल सिब्बल ने वीर दास का समर्थन किया है तो वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने इसकी कड़ी निंदा की है।

https://twitter.com/KapilSibal/status/1460819671662301184?s=20

कपिल सिब्बल ने अपने ट्वीट में कहा कि ,” वीर दास , इसमें कोई शक नहीं कि हम दो भारत से आते हैं। लेकिन ये हम दुनिया को बताना नहीं चाहते। वाकई हम असहिष्णु और पाखंडी हैं।“

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी वीर दास की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘देखिए कॉमेडियन हो या देश का कोई नागरिक हो, किसी को भी ये अधिकार नहीं है कि वो अपने देश का मजाक उड़ाए, बेइज्जती करे। विदेश की धरती पर हिंदुस्तान का मजाक उड़ाए ये ठीक नहीं है।’

रिपोर्ट: पंकज चौधरी

Related Articles

Back to top button