Other States

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक दशक तक देश की सेवा की : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

CM Sukhvinder Singh Sukhu : पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने एक दशक तक देश की सेवा की है। उन्होंने देश को राइट टू एजुकेशन, राइट टू फूड, राइट टू एम्प्लॉयमेंट दिया।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि,” मनमोहन सिंह जी ने एक दशक तक देश की सेवा की। जब देश में आर्थिक संकट आया तो उस समय वो वित्त मंत्री रहे और वित्त मंत्री रहकर देश को आर्थिक संकट से उभारा। सीएम सुक्खू ने कहा कि देश का सोना जो उस समय गिरवी रखा गया था उसको वापस लाने का काम मनमोहन सिंह जी ने किया।

मनरेगा के चलते कई घरों के जल रहे चुल्हे

मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने का कार्य किया है। वह प्रख्यात अर्थशास्त्री थे। वह जिस प्रकार की योजनाएं 140 करोड़ देशवासियों के लिए लेकर आए थे उसका मनरेगा जीता-जागता उदाहरण है। कोरोना काल में अगर मनरेगा ना होता तो देश और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी रहती। आज मनरेगा के द्वारा कई घरों के चुल्हे जल रहे हैं। ये सब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देन है।

उन्होंने आगे कहा कि, मेरा मानना है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने देश को राइट टू एजुकेशन, राइट टू फूड, राइट टू एम्प्लॉइमेंट दिया। उन्होंने एक दशक से अधिक देश की सेवा की और देश को एक दिशा प्रदान कर आज हमें वह छोड़कर चले गए।”

बता दें की गुरुवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का देहांत हो गया था। वहीं आज (28 दिसंबर) उनको निगम बोध घाट पर मुखाग्नि दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई मंत्री और सांसद मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर दिखी बर्फ की चादर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button