‘सीना गर्व से चौड़ा हो रहा..’, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 की सफलता पर देशभर में खुशी का माहौल है। वहीं, इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि चांद पर पंहुचने की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। आज हमारे वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं।
सीएम केजरीवाल ने दी बधाई
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के दशरथपुरी में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चांद पर पंहुचने की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। आज हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है कि हमारा देश चांद पर पहुंच गया। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि अभी तक चांद पर केवल तीन देश पहुंचे थे, चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश भारत है। सीएम ने कहा कि चांद के साउथ पॉल पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।
भगवान ने भारत को सब कुछ दिया
हमारे देश बहुत प्रतिभा है। भगवान ने जब पृथ्वी बनाई थी तब सबसे खूबसूरत देश भारत बनाया था। भगवान ने भारत को सब कुछ दिया। जब भगवान ने इंसान पैदा किया तो सबसे ज्यादा बुद्धिमान इंसान भारत को दिए। सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।
ये भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले सीएम केजरीवाल, ‘ये ऐतिहासिक है.. सभी देशवासियों को बधाई’