क्रिस गेल ने ‘हिटमैन’ को सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने पर  कही ये बड़ी बातें…

Share

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने हिटमैन को इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बधाई दी है। क्रिस गेल ने रोहित के साथ उनकी ही जर्सी नंबर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है जर्सी नंबर 45 स्पेशल है।

आपको पता होगा कि रोहित और गेल दोनों ही 45 नंबर की जर्सी पहनकर क्रिकेट खेलते हैं। क्रिस गेल ने 551 इंटरनेशनल पारियों में 553 छक्के लगाए थे। जबकि रोहित शर्मा ने 473 इनिंग्स में ही 556 छक्के उड़ा दिए हैं।

अनुमान है अपने करियर के अंत तक रोहित शर्मा 800 इंटरनेशनल छक्के लगा सकते हैं। वैसे तो हिटमैन और गेल दोनों के छक्के गगनचुंबी होते हैं, आपके हिसाब से रोहित और क्रिस गेल में ज्यादा आसानी से जब मन चाहे तब छक्के कौन उड़ाता है?

अन्य खबरें