China News : सभी देशों में आजकल Technology की होड़ लगी हुई है, जिसमें भारत, अमेरिका, चीन और जापान जैसे देश सबसे आगे हैं। इसी संदर्भ में बताते चलें कि चीन ने हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे टनल खोली है। जिसकी दूरी 22.13 किलोमीटर है।
20 मिनट में सफर तय होगा
चीन ने 3000KM तियानशान शेंगली टनल से पर्वतों को चीरते हुए दुनिया की सबसे लंबी सुरंग का निर्माण किया है। सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की रफ्तार पर कोई ब्रेक न लगे इसलिए चीन ने शिनजियांग क्षेत्र में नई तकनीक से एक्सप्रेसवे को बनाया है। अब इस एक्सप्रेसवे पर 4 घंटों का सफर घटकर केवल 20 मिनट का रह गया है।
टनल को बनाने में लगे इतने अरब डॉलर
यह सुरंग चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी (CCCC) ने बनाई है। कंपनी के अनुसार, इस सुरंग ने दो नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके साथ एक्सप्रेसवे में हाईवे सुरंग के लिए सबसे गहरी वर्टिकल शाफ्ट भी बनाई गई है। सुरंग का सबसे निचला हिस्सा पहाड़ की चोटी से 1112 मीटर नीचे है।
कंपनी ने इस चुनौतीपूर्ण टनल निर्माण के काम को 5 सालों में पूरा किया है। इसका निर्माण कार्य साल 2020 में शुरू हुआ था और साल 2025 में इसे लोगों के लिए खोल दिया गया। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 6.6 अरब डॉलर का खर्च आया है।
ये भी पढ़ें- चीन की ट्रेन ने 2 सेकेंड में 700kmph की रफ्तार पकड़ी, देखें कैसे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









