
Chandra Grahan 2022: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बस कुछ देर में शुरू होने वाला है। यह भारतीय समयानुसार आज 8 नवंबर को दोपहर बाद 2.21 बजे से शुरू होगा और 6.18 पर खत्म हो जाएगा। इस दौरान लोगों को घर से बहार नहीं निकलना चाहिए। और किसी भी पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था।
थोड़ी ही देर में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) दिखेगा। भारत के अलावा 08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली की तिथि पर लगेगा।
भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण
ग्रहण और सूतक काल (Chandra Grahan 2022) के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में ग्रहण देखने से बचना चाहिए। इस लिए ये अब अपने घर या कमरे में चली जाएं। मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिला को अपने पेट पर गाय के गोबर का लेप लगा लेना चाहिए। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला यह साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। 15 दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन कार्तिक अमावस्या के दिन पड़ा था।