इजराइल-हमास युद्ध से सोने-चांदी की बढ़ सकती हैं कीमतें, सोना फिर 58 हजार और चांदी 70 हजार जा सकती है

इजराइल-हमास युद्ध के दौरान वैश्विक तनाव बढ़ा है, जो सोना-चांदी को सपोर्ट करेगा। यही कारण है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में वृद्धि हो सकती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम मूल्य 56,539 रुपये है। चांदी 67,095 रुपए प्रति किलो है।
HDFC सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने कहा- ‘जब दुनिया की अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो लोग सोने में निवेश बढ़ा देते हैं। उनको लगता है कि सोने से उन्हें सुरक्षा मिलेगी और उसकी कीमत नहीं घटेगी। इसकी वजह से आने वाले दिनों में सोने की मांग बढ़ सकती है। इससे सोना 58 हजार और चांदी 70 हजार तक जा सकती है।
सोने-चांदी में अक्टूबर तक गिरावट
1 अक्टूबर को, सोना 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन अब 56,539 रुपए पर है। इस महीने, यानी की कीमत में 1,180 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत भी 4,508 रुपए घटी। 8 अक्टूबर को, यह 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 67,095 रुपए पर आ गया।
भारत में हर साल 700-800 टन सोने की खपत
भारत में तीन प्रकार के सोने की मांग होती है। पहला गहनों, दूसरा निवेश और तीसरा केंद्रीय बैंक रिज़र्व रखने के लिए सोना खरीदता है। सालाना भारत में 700-800 टन सोना खपत होता है, जिसमें से 1 टन देश में बनाया जाता है और बाकी आयात किया जाता है।
ये भा पढें: सेंसेक्स 435 अंकों की गिरावट से 65,560 पर खुला, टाटा स्टील का शेयर 2% से अधिक गिरा, निफ्टी 114 अंक गिरा