आगरा, नोएडा में सस्ता तो जयपुर में महंगा हुआ फ्यूल, देखें आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियाँ रोजाना सुबह-सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपडेट करती हैं। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाकर राहत दी है। हालांकि, आम आदमी की दूसरी सबसे बड़ी जरूरत पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 15 माह से जस के तस हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया था।
इससे पेट्रोल-डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। तब कच्चा तेल 109.51 डॉलर था। इसके बाद जून 2023 में ये 31.57% गिरकर 75 डॉलर से नीचे आ गए, लेकिन पेट्रोल-डीजल सस्ते नहीं हुए।
31 अगस्त 2023 को, भारत के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव हुआ है, जिसमें चेन्नई भी शामिल है। चेन्नई में आज पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर पर 14 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर 13 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है।
कोलकाता, नई दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
ये भी पढ़ें: गौतम अडानी पर फूटा एक और बम, नई रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयर 2.5% गिरे