राजनीतिक गलियारों में हलचल: लोकसभा सीटों पर ये होंगे जेडीयू के दावेदार!

Breaking news Bihar
Breaking news Bihar: सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशी चुन लिए हैं। इस संबंध में एक सूची भी राजनीतिक गलियारों में खूब वायरल हो रही है। इस सूची के अनुसार जेडीयू की ओर से संभावित उम्मीदवार के तय किए गए हैं। इसके अनुसार
- भागलपुर- अजय कुमार मंडल
- बांका- गिरधारी यादव
- गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
- जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
- झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
- कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
- मधेपुरा- दिनेशचंद्र यादव
- मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
- नालंदा- कौशलेंद्र
- पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
- सुपौल- दिलेश्वर कामत
- वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार
- सिवान : लक्ष्मी कुशवाहा
- शिवहर: लवली आनंद
- सीतामढ़ी: देवेश चंद्र ठाकुर
- किशनगंज: मुजाहिद आलम
चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अगर सिवान से लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट मिलता है तो सिटिंग एमपी कविता सिंह का पत्ता कटना तय है. बताया जा रहा है कि सिवान से चुनावी मैदान में उतरने वाली लक्ष्मी कुशवाहा जीरादेई के पूर्व एमएलए रमेश सिंह कुशवाहा को पत्नी हैं। वहीं अगर यह सूची सही साबित हो ती है तो भागलपुर से चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले गोपाल मंडल का रुख देखने वाली बात होगी। ऐसे में क्या गोपाल मंडल जेडीयू में ही रहेंगे या आरजेडी का रुख करेंगे. दरअसल गोपाल मंडल कई बार कह चुके हैं कि टिकट उनकी पॉकेट में है.
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Terrorist attack: ताबड़तोड़ फायरिंग, अफरा-तफरी, ‘कलश’ से ले ली लोगों की जान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर