
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में बीजेपी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरन प्रजापति ने प्रदेश के होमगार्ड व कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर शारीरिक शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 में मंत्री ने उन्हें एक कमरे में ले जाकर उनका यौन शोषण किया। इस मामले में महिला नेत्री ने सीएम योगी को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला नेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ में मंत्री धर्मवीर प्रजापति से मिलने गई थी। इस दौरान वे अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे एक घर में ले गए। वहाँ उसे खाना खिलाया और उनका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर मंत्री ने कहा राजनीति में यह सब चलता है और उनके साथ गलत कार्य किया।
किरन प्रजापति ने कहा इस बीच उनके पति की तबियत खराब थी इस नाते वह इस मुद्दे पर अब तक चुप रहीं। मंत्री ने मेरे साथ गलत किया, अब उन्हें इस मामले में न्याय चाहिए। इस मामले में मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।