Delhi NCRबड़ी ख़बर

पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन, पोस्ट कोविड बीमारियों के बाद ICU में थे भर्ती

देश के जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।

विनोद दुआ पोस्ट कोविड बीमारियों के कारण गंभीर हालातों से जूझ रहे थे, जिसके बाद से वो ICU में एडमिट थे। इस दौरान उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने बताया था कि उनकी हालत ठीक नहीं है।

दूरदर्शन और एनडीटीवी में कई साल तक लगातार काम करने वाले दुआ इस साल की शुरुआत में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का भी इसी साल जून में कोविड से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button