Advertisement

RJD नेता यदुवंश ने दिया विवादित बयान, बोले-‘रूस से आए हैं सभी ब्राह्मण, हमें उन्हें भगा देना चाहिए’

Share
Advertisement

हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव का ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि डीएनए परीक्षण से पता चलता है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं है और रूस से हैं, और अब यहां बस गए हैं। ब्राह्मण हमें विभाजित करने और शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उन्हें यहां से भगा देना चाहिए।

Advertisement

दरअसल, बीती 29 अप्रैल को बिहार के सुपौल में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में आरजेडी नेता यदुवंश कुमार यादव पहुंचे थे। यहां उन्होंने संबोधन में विवादित बयान दे दिए। यदुवंश ने कहा कि यादव समुदाय ही इस देश से है। डीएनए से साफ पता चलता है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं, बल्कि रूस से है। हमें उन्हें भगाना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो:

यदुवंश वाले बयान पर जेडीयू नाराज

उधर, यदुवंश के ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा जमकर बरसे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि परशुराम रूस से आए थे? या किसी दूसरे देश से ? उन्होंने आगे कहा राजनेता इस तरह के विवादित बयान सिर्फ मीडिया का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए करते हैं।

ये भी पढ़ें: UP: BKU राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और SSP के बीच हॉट टॉक, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *