बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Ram Mandir Ayodhya: ‘रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी आई,500 सालों का इंतजार होगा खत्म

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में आज 500 सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे। इस दौरान कई  VVIP लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनेंगे। राम भगवान के आगमन के लिए देश में ही नहीं विदेशों में भी धूम देखने को मिल रही है।

Ram Mandir Ayodhya: 12:30 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान पीएम मोदी होंगे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे।

Ram Mandir Ayodhya: पीएम जनता को भी करेंगे संबोधित

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी जनता को भी संबोधित करेंगे। वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेगें, जहां वो इस पावन उपलक्ष्य पर जनता से संवाद करेंगे। इसके बाद पीएम का कुबेर टीला पर शिव मंदिर जाने का भी प्रोग्राम है। पीएम आज करीब चार घंटे अयोध्या में बिताएंगे।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

आज का दिन बेहम अहम है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी की गई है। भारी संख्या में राम मंदिर के आस पास भी पुलिस बल को तैनात किया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

देर रात तक जश्न मनाते दिखे लोग

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर परिसर के बाहर भारी संख्या में लोग जश्न मनाते दिखें। लोगं जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए। ढोल नगाड़ों पर लोगों ने जमकर डांस किया। लोगों के चेहरों पर रामलला के आने की खुशी नजर आई।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir : अनेक युद्ध और संघर्ष हुए लेकिन राम जन्मभूमि का मुद्दा हिंदुओं के मन में बना रहा : मोहन भागवत

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button