Advertisement

प्रधानमंत्री किशिदा एक्शन मोड में, मंत्रियों समेत कई नेताओं की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

Share
Advertisement

Tokyo: जापान में एक बार फिर एक प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई है। आपको बता दें कि जापान में ये कोई नई घटना नहीं है क्योंकि इससे पहले भी इस देश में कई प्रधानमंत्रियों की हत्या हो चुकी है। जैसा की आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी को देखते हुए जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की निर्मम हत्या के बाद एक्शन में आ गए हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों और अन्य नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 5 लोगों की मौत की खबर,रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देशभर में अभियान पर निकले पीएम किशिदा इस घटना के बाद आनन-फानन में जापान की राजधानी टोक्यो लौट आए। उन्होंने हमले को गंदी मानसिकता की उपज बताई।

प्रधानमंत्री किशिदा ने कही बड़ी बात

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने आज दोपहर करीब 20 मिनट तक राष्ट्रीय जन सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष निनोयू सातोशी, न्याय मंत्री फुरुकावा योशीहिसा और अन्य लोगों के साथ हमले की प्रतिक्रिया पर चर्चा की। इसके बाद अधिकारियों से कहा कि वे कभी भी हिंसा और आतंकवाद के आगे न झुकें।

जापान में बंदूक हिंसा का पुराना इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्रियों और अन्य नेताओं की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव लोकतंत्र की नींव है। इसे किसी भी प्रकार से कमजोर नहीं पड़ने देना है। निनोयू ने राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख नाकामुरा इटारू को कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य शीर्ष राजनेताओं को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें जापान में बंदूक हिंसा अत्यंत दुर्लभ है। जापान के एनएचके सार्वजनिक टेलीविजन के अनुसार, आबे को सर्वोच्च सुरक्षा प्रदान की गई थी। इतनी सुरक्षा के बावजूद भी इस तरह कि घटना जापान की कानून व्यवस्था सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe का 67 वर्ष में हुआ निधन, भरी सभा में हत्यारे ने गोली मारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *