Advertisement

Delhi: MCD चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 4 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, 7 को आएंगे नतीजे

Share
Advertisement

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। 4 दिसंबर को चुनाव होंगे और 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। दिल्ली राज्य चुुनाव आयुक्त(Delhi State Election Commissioner) विजय देव ने तारीखओं की घोषणा करते हुए कहा कि नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

Advertisement

चुुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। MCD चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है और 42 प्रतिशत SC के लिए आरक्षित किया गया है। तारीखों की घोषणा होते ही दिल्ली में अब आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। 42 आरक्षित SC सीटों में 21 प्रतिशत महिलाओं के लिए भी आरक्षित किया गया है।

आज से अवैध होर्डिंग्स व पोस्टरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर की परमीशन नहीं होगी। उम्मीदवारों का नामांकन 68 स्थानों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *