Advertisement

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में होता है सबका साथ सबका विकास: JP नड्डा

JP Nadda
Share
Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav 2022) के रण में सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही है। वहीं भाजपा (BJP) भी UP में अपना पूरा दम लगा रही है। इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने यूपी के कौशांबी के सिराथू में (JP Nadda in Kaushambi) जनसभा को संबोधित किया।

Advertisement

भाजपा विचारों की पार्टी, सत्ता में आते ही उस विचार को साकार करने वाली पार्टी

जेपी नड्डा (JP Nadda in Kaushambi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की बात करते हैं तो हमें ये ध्यान में रखना चाहिए कि हमारा उद्देश्य सिर्फ कुर्सी पर बैठना नहीं है, बल्कि भाजपा विचारों की पार्टी है, सत्ता में आते ही उस विचार को साकार करने वाली पार्टी है। हम मंदिर बनाने के लिए लगे हुए थे, लोग मंदिर को अटकाने के लिए लगे हुए थे। आज विपक्षी मंदिरों में जा रहे हैं, कोई घंटी बजा रहा है तो कोई चंदन लगा रहा है। ये वही राजनीतिक दल है जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में होता है सबका साथ सबका विकास

आगे BJP अध्यक्ष JP Nadda बोले राजनीति में रहते हुए, लाखों लोगों को विकास के रास्ते पर बढ़ाते हुए और चेहरे पर मुस्कुराहट रखते हुए उनके दर्द और मर्म को समझते हुए काम करने का दूसरा नाम केशव प्रसाद मौर्य है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य बोले सपा-बसपा की सरकार में कुछ का साथ और कुछ का विकास होता था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबका साथ सबका विकास होता है।

Read Also:- UP Election: अमरोहा में Rajnath Singh ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- लाल पोटली भी सपा को डूबने से नहीं बचा सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें