अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता, सास और भाई अनुराग को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

Atul Subhash Case
Atul Subhash Case : अतुल सुभाष सुसाइड केस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उसकी पत्नी, भाई और सास की गई है।
अतुल सुभाष सुसाइड केस में बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई को बेंगलुरु पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। निकिता को गुरुग्राम से और मां और भाई को इलाहाबाद से अरेस्ट किया गया है। इसके बाद दोनों को बेंगलुरु लाकर कोर्ट के सामने पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने 13 दिसंबर को अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के जौनपुर स्थित आवास पर एक नोटिस चिपकाया था।
आत्महत्या कर ली थी
बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सोमवार को अपने बेंगलुरु अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। इंजीनियर अतुल सुभाष 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। 34 वर्षीय AI इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले 90 मिनट का एक वीडियो भी बनाया था।
पांच लाख रुपए की मांग की
अतुल ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक अतुल सुभाष ने यह भी आरोप लगाया कि एक जज ने मामले को निपटाने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की थी। अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से उसके ससुराल वाले फरार हो गए थे। यूपी के जौनपुर स्थित अपने घर को छोड़कर चले गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। अब जाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : Punjab : विधायक रंधावा ने स्वास्तिक विहार में सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप