Other Statesबड़ी ख़बर

विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कहा- 8,9 और 10 जनवरी को ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा

Bhubaneswar : ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सुरमा पाढ़ी ने देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। और कहा कि इस साल 2025 में 8,9 और 10 जनवरी को ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश-विदेश में काम करने वाले और विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता रखने वाले ओडिशा वासी और भारतीय यहां एकत्र होंगे।

बता दें कि मीडिया से बात करते हुए ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कहा कि इस साल 8,9 और 10 जनवरी को ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश-विदेश में काम करने वाले और विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता रखने वाले सभी ओडिशा वासी और भारतीय यहां एकत्र होंगे। ये ओडिशा के लिए महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि पहली बार ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस का पालन किया जा रहा है।

ओडिशा संभावनाओं का राज्य है

सुरमा पाढ़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य मंत्रियों का यहां आगमन होगा। उन्होंने कहा, प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर ओडिशा जो की संभावनाओं का राज्य है, जो खनिज संसाधनों से परिपूर्ण है। यहां पर देश-विदेश के पर्यटक आते रहते हैं। इसी विषय को लेकर चर्चाएं होंगी जो ओडिशा के विकास के लिए एक कदम आगे होगा।

2036 में हम ओडिशा का शतवर्ष मनाने जा रहे हैं

उन्होंने बताया कि सन 2036 में हम ओडिशा राज्य का शतवर्ष मनाने जा रहे हैं। 1936 में ओडिशा को एक हशा आधारित राज्य का दर्जा मिला था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा का पर्यटन, संस्कृति, आध्यात्मिकता सारे जगत को आकर्शित करता है। भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए वर्ष भर यहां पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। तो इसलिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि 2036 में जब हम राज्य का शतवर्ष मनाएंगे तब तक ओडिशा का आर्थिक और औद्योगिक विकास हो जाएगा। ओडिशा एक विकसित राज्य में बदल जाएगा। यह हमारी संभावना है, और संभावना को साकार स्वरूप देना सरकार का कर्तव्य है। वहीं उन्होंने बताया कि ओडिशा सरकार ने इस कार्य को करने का ठान लिया है। ताकि प्रवासी भारतीयों का केंद्र ओडिशा के विकास पर रहेगा।

यह भी पढ़ें : सीएम चंद्रबाबू नाडयू ने नरम किए तेवर, बोले- जब तक सबूत नहीं, तब तक कार्रवाई नहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button