Bharat Taxi : भारत की कैब इंडस्ट्री में बड़ा नाम जुड़ गया है। भारत टैक्सी को आधिकारिक तौर पर 5 फरवरी 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। भारत टैक्सी सेवा Delhi-NCR में शुरू की गई है। जल्द ही इसे मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में अलग-अलग स्टेप्स में शुरू किया जाएगा। Bharat Taxi मॉडल ड्राइवर्स और यात्रियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
कॉ-ऑनर भी बनेंगे ड्राइवर
पहले कैब प्लेटफॉर्म्स में ड्राइवर्स से भारी कमीशन लिया जाता था। भारत टैक्सी की सबसे बड़ी ताकत इसका ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल है। भारी कमीशन लिए जाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं भारत टैक्सी में ड्राइवर्स से कमीशन नहीं लिया जाएगा। इसमे ड्राइवर सेवा देने वाले नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म के कॉ-ऑनर भी बनेंगे। इससे ड्राइवर्स को आर्थिक मजबूती और भरोसा भी बढ़ेगा।
मिनिमम मेंबरशिप फीस देनी होगी
भारत टैक्सी प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने वाले हर ड्राइवर को सहकारी संस्था (Cooperative Society) के 5 शेयर दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि ड्राइवर सीधे इस संगठन के हिस्सेदार बनेंगे और इसमें उनकी हिस्सेदारी होगी। ड्राइवर्स को इस प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने के लिए एक मिनिमम मेंबरशिप फीस देनी होगी। यह फीस ड्राइवर्स अपनी सुविधा के अनुसार रोजाना, साप्ताहिक या मासिक आधार पर चुका सकते हैं।
कितना होगा किराया, नहीं होगी उलझन
भारत टैक्सी ने दावा किया है कि इसका किराया मौजूदा टैक्सी और कैब सेवाओं की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत तक कम होगा। इस ऐप में सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी, यानी बारिश, ट्रैफिक या पीक ऑवर्स के दौरान भी किराया नहीं बढ़ेगा। यात्रियों को पहले से तय किराया दिखाई देगा, जिससे उन्हें किसी तरह की उलझन नहीं होगी।
ड्राइवर्स को मिलेंगे ये लाभ
भारत टैक्सी ऐप पर बाइक, ऑटो और कार तीनों विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही ड्राइवर्स को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा। लॉन्च से पहले ही इस प्लेटफ़ॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर्स और 1 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं, जो इसके बढ़ते लोकप्रियता को दर्शाता है।
इस ऐप का उद्देश्य यात्रियों को सस्ता और पारदर्शी किराया देना और ड्राइवर्स को सुरक्षित और फायदेमंद प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।
ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir : दिल्ली-आगरा को लश्कर आतंकी की धमकी, कश्मीर को लेकर दिया बड़ा बयान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









