राजनीतिराष्ट्रीयविदेश

Bangladesh Elections : पीएम मोदी ने तारिक रहमान से की फोन पर बात, BNP की प्रचंड जीत

Bangladesh Elections : बांग्लादेश में चुनाव परिणाम आ गए हैं। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी ने 300 सीटों वाली संसद में 151 से अधिक सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीएनपी नेता तारिक रहमान को फोन पर जीत की बधाई दी और दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों को आगे बढ़ाने की बात की।

देश की शांति, विकास और खुशहाली

मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए उन्होंने तारिक को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा पड़ोसी देश के शांति, विकास और खुशहाली के लिए खड़ा रहेगा और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

शानदार जीत के लिए बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मिस्टर तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया।

https://twitter.com/narendramodi/status/2022151824242094312?s=20

जनता ने रहमान पर जताया भरोसा

इससे पहले पीएम मोदी ने चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भी तारिक रहमान को बधाई दी थी। अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा था कि मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 : किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जान लें सही तारीख और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button