Gujarat News : गुजरात के अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने नकली करेंसी रैकेट का पर्दाफाश किया है। नकली नोटों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक नकली नोटों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। चौकाने वाली बात ये है कि ये पूरा रैकेट आध्यात्मिक आश्रम से जुड़ा हुआ है। सूरत के कामरेज तालुका के धोरण पारडी गांव में ‘श्री सत्य योग फाउंडेशन’ धर्म के नाम पर नकली नोटों का गोरखधंधा चल रहा था।
महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच को सूरत से अहमदाबाद आ रही नकली नोटों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद अमराईवाड़ी इलाके में टीम ने वॉच लगाई थी। जहां एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 500 रुपए के 40 हजार से ज्यादा नोट बरामद हुआ। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
2 करोड़ करेंसी चलाने का था प्लान
गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि 500 के बदले 1500 की स्कीम चलाई गई थी। इसी के तहत बाजार में 2 करोड़ की फर्जी करेंसी उतारने का प्लान था। आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने सूरत स्थित आश्रम सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर, कागज, रंग और कई दस्तावेज बरामद किया गया।
देशव्यापी नेटवर्क की थी तैयारी
जांच में पता चला है कि देशभर में एजेंट बनाने की योजना चल रही थी। इसमें मोटा कमीशन का लालच दिया जाता था। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस राज्य में रैकेट के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें- Realme ने लॉन्च किया नया 5G फोन Realme P4 Lite 5G, सिर्फ 11,499, 7,000mAh बैटरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









