Anant Singh : अनंत सिंह पटना के बेऊर जेल से निकले बाहर, कहा, ‘हमें न्याय मिला’

Anant Singh : बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से बाहर निकले। आज सुबह पटना के बेऊर जेल से बाहर आए। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थक भी नजर आए। हाईकोर्ट ने उन्हें बरी किया था। जिसके बाद आज वह जेल से आए हैं। मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें न्याय मिला और जेल से बाहर आकर बढ़िया लग रहा है।
आपको बता दें कि 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। अनंत सिंह को दो मामलों में बरी किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस था जिसके चलते उन्हें बेल ऑर्डर नहीं मिला था। इसी वजह से वह अगले दिन बाहर नहीं आ पाए। अब वह जेल से बाहर आ गए हैं। तो ऐसा माना जा रहा है कि वह क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। जिस वजह से वह अपने घर गए। जेल से बाहर आकर बढ़िया लग रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने बरी किया। दरअसल एक पुलिस ऑफिसर को शक था कि उनके घर से हथियार मिल सकता है। जिसके बाद उनके घर की तलाशी ली गई तो घर से एके 47 और आवास से बुलेट प्रफ जैकेट मिली। जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया। हालांकि गिरफ्तारी तुरंत नहीं हुई थी। के बाद केस दर्ज किया गया था।
ये भी पढें : Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी में तीन पुलिस अधिकारियों को वीरता सम्मान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप