Amroha News: शादी के दिन दुल्हन की मौत, पिता ने डोली के बजाय बेटी की अर्थी को दिया कंधा

Share

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा(Amroha) में शादी के दिन उठी दुल्हन की अर्थी बारात आने से पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन के परिवार वालों और गांव वालों ने लाल जोड़े में निकाली दुल्हन की अंतिम यात्रा गांव में मातम छा गया। जिस दिन दूल्हे के साथ मे फेरे लेने थे। उसी दिन दुल्हन की अर्थी घर के आंगन से उठकर गई।

ये है पूरा मामला

अमरोहा में एक युवती की शादी के 1 दिन पहले मौत हो गई जिस दिन युवती को सात फेरे लेने थे। उस दिन उसके घर से उसकी अर्थी उठी है। बताया जा रहा है युवती काफी समय से बीमार चल रही थी और करीब 5 दिन से वो मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टरों का कहना था, उसकी हालत में सुधार हो रहा है लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। 19 वर्षीय कविता की शादी 15 मार्च को होनी थी, लेकिन उसकी 14 मार्च को मौत हो गई। उसकी शादी अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर में तय हुई थी। 15 मार्च को उसकी बारात आनी थी।

परिवार का कहना है, जिस दिन बेटी को वरमाला डालना था उस दिन उसका शव घर पर रखा हुआ है इतने अरमानों से बेटी की शादी हो रही थी, लेकिन सब खत्म हो गया। हमारी बच्ची को ऐसा बुखार आया जो उसकी मौत का कारण बन गया। हम लोग तो उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। क्या पता था कुछ देर बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करनी पड़ेगी।

धूम धाम से शादी की थी तैयारी

दान-दहेज का सारा सामान वो लेकर आए थे। उन्होंने इसके लिए पैसा भी उधार लिया था लेकिन उनका बेटी को दुल्हन बनते देखने का सपना टूट गया। कविता की माँ की पहले ही मौत हो गई थी। कविता की मौत के बाद परिवार वालो ओर गांव वालों ने उसको लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजाया और उसकी अंतिम यात्रा घर के आंगन से अर्थी में निकली।

अमरोहा से मोहम्मद आसिफ की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Amroha News: देवर ने उड़ाया मजाक तो भाभी ने किया फावड़े से हमला, वीडियो वायरल