
Amit Shah: मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अमित शाह मंडला और कटनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस सहित तमाम विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस सपने में भी सत्ता में नहीं आ पाएगी।
कांग्रेस पर बोला हमला
Amit Shah: कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों के शासन में जनजातीय समुदाय के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन हमारी सरकार ने पहली बार एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाकर पूरे जनजातीय समाज को सम्मान दिया। बिरसा मुंडा जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाना शुरू किया। भाजपा सरकार ने पेसा अधिनियम को सबसे पहले मध्य प्रदेश में धरातल पर लागू किया है। भाजपा सरकार ने सैकड़ों एकलव्य विद्यालय बनाए हैं, आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के रूप में आवंटित किए हैं। कांग्रेस ने “डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड” की जगह “डायनेस्टी मैनेजमेंट फंड” बनाया। मोदी जी चाहते हैं कि देश आगे बढ़े, लेकिन इंडी गठबंधन के नेता चाहते हैं उनके बेटे-बेटी आगे बढ़ें। ममता बनर्जी, शरद पवार, स्टालिन और सोनिया सहित इंडी गठबंधन के तमाम नेता अपने बेटे-बेटी को सत्ता तक पहुंचाना चाहते हैं। सिर्फ अपने परिवार का भला सोचने वाले नेता कभी देश के गरीब, युवा, वंचित और महिला के हित कभी नहीं सोच सकते। भाजपा सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुँच गयी है। भाजपा सरकार साल 2027 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएगी।
कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे के लटकाया
Amit Shah: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर 500 वर्षों की प्रतीक्षा को खत्म किया है। रामलला 500 वर्षों के बाद राम नवमी अपने भव्य महल में मनाएंगे। भाजपा सरकार में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर नवीनीकरण और महाकाली मंदिर की पुनर्स्थापना सहित अनेक मंदिरों की पुनर्स्थापना की गई है। कांग्रेस नेता कश्मीर को भारत के अन्य राज्यों से जोड़ने पर सवाल उठाते हैं, लेकिन कांग्रेस ये भूल गई कि हमने धारा 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का एक अटूट हिस्सा बना दिया है। कांग्रेस ने 70 वर्षों तक पूरे देश को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार में बांटे रखा। कांग्रेस ने देश में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाला किए और जब उनके ऊपर कार्रवाई हो रही है, तो उन्हें समस्या हो रही है।
ये भी पढ़ें: भाजपा 24 कैरेट सोना तो कांग्रेस जंग लगा…एमपी में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप