
Ambedkar Nagar: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर अम्बेडकरनगर (Ambedkar Nagar) में भी उत्सव का माहौल हैं। जिला मुख्यालय के फौव्वारा तिराहे पर भगवान राम की 10 फिट की प्रतिमा स्थापित की गई। जिला प्रशासन द्वारा समारोह पूर्वक मंत्रोचार की बीच प्रतिमा स्थापित की गई है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी किया गया आयोजन
Ambedkar Nagar: आपको बताते चलें कि इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बड़ी सँख्या में राम भक्त मौजूद रहे। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा जिला राममय हो गया है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़क पर घरों पर हर जगह भगवा झण्डा फहरा रहा है। जिस भी तरफ देखिए सिर्फ भगवा झंडा दिख रहा है। मंदिरो मठ से लेकर घरों पर राम के भजन बज रहे है। लोगो मे इसको लेकर एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। रामोउत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तमाम अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
(अंबेडकरनगर से शन गुप्ता की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: दान पर टैक्स की छूट, Income Tax के सेक्शन 80G के तहत मिलेगा फायदा