Uttar Pradeshक्राइम

Aligarh: मस्जिद के सामने राम बारात पर हुआ तलवार और पत्थरों से हमला, हिन्दूवादियों ने लगाया जाम

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligrah) में रविवार यानी (15 अक्टूबर) को धार्मिक हिंसा हुई। दरअसल, वहां के एक मस्जिद के सामने से गुजर रही राम बारात के ऊपर समुदाय विशेष (मुसलमान) लोगों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं पत्थरों के साथ-साथ कुछ शरारती तत्वों ने तलवार से हमला भी किया। इस हिंसा में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुई घटना की शुरूआत

बता दें की थाना चंडौस (Chandaus) इलाके में पीछले 84 सालों से राम बारात निकाली जा रही है। लेकिन इस बार राम बारात निकालने के दौरान मस्जिद के सामने राम बारात के ऊपर हमला कर दिया गया। आरोप है की मस्जिद से कुछ लोग निकले और उन्होंने राम बारात के ऊपर पहले तो पथराव किया और उसके बाद तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अलीगढ़ हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों की लापरवाही से हुआ कांड

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल जिले के जिलाधिकारी, डीआईजी,एसएसपी, एसपी सिटी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। राम बारातियों का आरोप है कि शरारती तत्वों के द्वारा अक्सर यहां माहौल बिगाड़ने का काम किया जाता है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। लोगों का आरोप यें भी है कि पहले भी कई बार थाना अध्यक्ष और सीओ स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि राम बारात के दौरान कोई घटना घटित हो सकती है। इसके बावजूद अधिकारियों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया।

हिन्दू पक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

वहीं राम बारात के आयोजक ने तहरीर में जिक्र किया है कि अगर प्रशासन लापरवाही नहीं करती तो शायद यह घटना देखने को नहीं मिलती। हिंदूवादियों ने 20 लोगों को नामजद करते हुए 150 से अधिक लोगों के खिलाफ अज्ञात में तहरीर दी है। उनके द्वारा मांग की गई है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाए अन्यथा वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इतना ही नहीं राम बारात के आयोजकों ने कहा है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक ना तो राम बारात निकलेगी और ना ही रामलीला का मंचन होगा।

एसएसपी ने किया घटना पर नियंत्रण

अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी (Kalanidhi Nauthani) ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडौस इलाके में राम बारात के ऊपर हमले की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह खुद डीएम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे घटनाक्रम में एक व्यक्ति मामूली तौर पर चोटिल हुआ हैं। जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ के जे एन मेडिकल (J.N Medical) कॉलेज भेजा गया है। घटना पूरी तरह से नियंत्रण में है। मौके पर शांति है सभी लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।

जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

अलीगढ़ रेंज के डीआईजी सलभ माथुर (Sulabh Mathur) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चंडौस इलाके में राम बारात को निकालते समय कुछ लोगों के द्वारा हमला किया गया है। तत्काल जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी जुटाई। डीआईजी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज(CCTV Footage) और अन्य संसाधनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की जा रही है। उसके बाद जो भी निकल कर आएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Bhadohi: कार की टक्कर से ऑटो सवार वृद्ध की मौत, नवजात समेत 6 घायल

Related Articles

Back to top button