
शादी सीजन में सोशल मीडिया पर शादी के अक्सर अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हा- दुल्हन (Groom-Bride) के तो कभी रिस्तेदारों के मजेदार वीडियो (Funny Wedding Video) वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक दूल्हा-दुल्हन (Groom-Bride) का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो शादी का नहीं बल्कि सगाई (Engagement Video) का है। सोशल मीडिया (Social Media) का यह वीडियो शायद ही आपने पहले देखा होगा। यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है। दरअसल सगाई का मंजर चल रहा था। जहां अंगूठी पहनाने के बाद लड़की, लड़के का पैर छूती नजर आती है। उसके बाद लड़का, लड़की को अंगूठी पहनाता है। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो शायद ही इससे पहले कभी आपने देखने होगा।
सगाई के बाद लड़के ने की ऐसी हरकत
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि परिवार के लोग और कुछ रिश्तेदार मौजूद हैं। लड़का और लड़की एक दूसरे के सामने खड़े है, जैसे ही लड़की लड़के को अंगूठी पहनाकर नीचे झुककर लड़के के पैर छूती है। इसके बाद लड़का भी लड़की को अंगूठी पहनाती है। और वो भी लड़की की तरह ही उसके भी पैर छू लेता है। इतने में लड़के के पिता लड़के को पीछे से जोर का थप्पड़ मारते हैं।
वीडियो वायरल
अब यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वायरल वीडियो ( Viral Video) को देख कर खूब मजे ले रहे हैं। और इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं। यह वीडियो को इंस्टाग्राम पर mohan_kushwaha_8555 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर अबतक 87 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यह वीडियो को कुछ लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं तो वही कुछ लोग इस वीडियो को बराबरी का दर्जा बताकर वीडियो की सराहना कर रहे हैं। आप भी वीडियो देखकर कमेंट्स बॉक्स पर बताए आपको कैसा लगा।