गुजरात में AAP और कांग्रेस का गठबंधन, इसुदान गढ़वी बोले- मिलकर लड़ेंगे 24 का चुनाव

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत के गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव में NDA को हराने और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए विपक्षी दलों ने एकजुट होकर INDIA गठबंधन का गठन किया है। वहीं अब गुजरात में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता इशुदान गढ़वी ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगी। AAP नेता ने कहा कि कांग्रेस और AAP सीटें बांटकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर आगे बढ़ रहा है। AAP नेता ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 26 सीटें नहीं जीत पाएगी।
गढ़वी ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को बचाती है। गढ़वी ने एक के बाद एक हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में इस्तीफा होना आंतरिक मामला है, लेकिन बीजेपी नेताओं के ऊपर जो आरोप लग रहे हैं। उनकी जांच होनी चाहिए।
आपको बता दें कि गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। वर्तमान सभी 26 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य के पास एक भी लोकसभा सीट नहीं है।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, दिल्ली में 10 गुना तक बढ़ाए कृषि भूमि के सर्किल रेट