Aaj Ka Rashifal : जानें अपना आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

Share

मेष राशि : आपका आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है।  

वृषभ राशि : आज के दिन आपको साच समझ कर काम करने होंगे। आपके कामों में आप भाई की सलहा ले सकते हैं। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो वह दूर होगी। आपकी संतान तरक्की की राह में आगे बढ़ेगी।  

मिथुन राशि : प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में आपका आज गका दिन अच्छआ रहेगा। आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।  

कर्क राशि : व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आप से मिलने आ सकता है। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी संतान तरक्की करेगी। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है।  

सिंह राशि : आपका आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में कारय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।  

कन्या राशि : आपको आज के दिन सुख सुविधाओं पर ध्यान देना होगा। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाने की जरूरत है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।  

तुला राशि : आपका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी आय के नए सोर्स बनेंगे। आपको सेहत को लेकर देंशन रह सकती है।  

वृच्श्रिक राशि : आपका आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफय़लता मिल सकती है। परिवार में किसी व्यक्ति से लड़ाई हो सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।  

धनु राशि : आपको आज के दिन अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी से भी सोच समझ कर बात करें। प्रेमी जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।  

मकर राशि : आर्थिक रूप से आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके आलस्य किसी काम को बिगाड़ सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी से भई उलझने से बचें।  

कुंभ राशि : आपका आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। यदि आप किसी काम में जोखिम उठाएंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।  

मीन राशि : आपका आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी संतान उमीदों पर खरी उतरेगी। आध्यात्म के कार्यों से जुड़ कर आपका मन खुश रहेगा। आपको दूसरों के मामलों में बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम से आप परेशान हो सकते हैं।  

यह भई पढ़ें : Cabinet : मोदी कैबिनेट की बैठक आज, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *