Aaj Ka Rashifal 2 October 2022: मिथुन राशि वाले लेन-देन और उधार से बचें, जानें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal
Share

मेष राशि:

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। साथ ही जिस काम के लिए आप कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, वह किसी संपर्क से बन जाएगा। धार्मिक विषयों में रुचि रहेगी, किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आध्यात्मिक खुशी मिलेगी।

वृषभ राशि:

आज वृष राशि वालों का अधिकांश समय पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी, कला जगत से जुड़े लोगों को अपनी कला से लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि:

आज मिथुन राशि वालों को अपनी मेहनत और लगनशीलता से लाभ मिलेगा। गंभीर सोच और व्यवहारिकता से आप काम करेंगे जिसका आपको कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा नई योजनाओं पर काम करने का सही समय है।

 कर्क राशि:

आज के दिन कर्क राशि वालों के ऊपर राजनीतिक मामलों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कोई उलझा हुआ काम भी मित्रों के सहयोग से सुलझेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह राशि:

आज का दिन सिंह राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। साहस और कार्यकुशलता से आपका काम बनेगा। जो काम बहुत समय से पूरा नहीं हो पा रहा था वह काम भी पूरा हो सकता है।

 कन्या राशि:

साथ ही कन्या राशि वालों की आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और अनुभव का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। संतान की ओर से खुशी पाएंगे।

 तुला राशि:

आज तुला राशि वालों की दिन की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण चाहत आज पूरी हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभा पाएंगे और आपको संतुष्टि मिलेगी।

धनु राशि:

आज धनु राशि वालों की ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। महत्वपूर्ण लेन-देन आज पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

साथ ही वृश्चिक राशि वालों का दिन आज व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा। मेलजोल की भावना बढ़ेगी। मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा। स्वार्थ संकीर्णता से बचें। बड़प्पन से काम लें। बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें।

मकर राशि:

आज के दिन मकर राशि वालों की अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी। करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे। रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा। बड़प्पन से काम लेंगे। मामले लंबित रह सकते हैं। विनम्रता बनाए रहेंगे।

 कुंभ राशि:

वहीं कुंभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी। मित्र मददगार रहेंगे। प्रबंधन में प्रभाव बढ़ाएंगे। प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। बहुमुखी प्रतिभा संवरेगी। सभी प्रभावित होंगे।

मीन राशि:

आज मीन राशि वाले श्रेष्ठ एवं धार्मिक कार्य गति लेंगे। यात्रा संभव है। रुटीन बेहतर रखेंगे। नपातुला जोखिम उठाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा। बड़प्पन से काम लेंगे।