Aaj Ka Rashifal 14 October 2022: आज मीन राशि वाले स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जानें आपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 October 2022:
मेष राशि:
धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी।

वृषभ राशि:
मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता का अनुभव करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। अपने उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे। आर्थिक योजना बना सकेंगे।

मिथुन राशि:
परिजनों और स्नेहियों के साथ किसी घटना की संभावना है। आज कोई भी काम बिना विचारे नहीं करें। आपकी बात-चीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। दुर्घटना में संभलना अनिवार्य है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

कर्क राशि:
प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार ऊंचाइयों पर जाएगा। शुभ समय, शुभ संकेत, सुकून वाला समय है।

सिंह राशि:
कोर्ट-कचहरी में आपकी सुनी जाएगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे आप पर।

कन्या राशि:
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान मध्यम है।

तुला राशि:
स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा बचकर पार करें। कुछ गहरे ज्ञान की प्राप्ति भी होगी लेकिन हो सकता है कि थोड़ा ठोकर लगकर मिले लेकिन मिलेगा। आप महसूस करेंगे। आपकी चिंता, चिंतन में बदलेगी।

धनु राशि:
ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है।

वृश्चिक राशि:
व्यवसायिक, पारिवारिक सफलता, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शुभ संकेत दिख रहा है हर दृष्टिकोण से। प्रेम की स्थिति अच्छी है।

मकर राशि:
स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें। परिवार के साथ नरमी बरतें।

कुंभ राशि:
आज आपके व्यक्तित्व और निखार आएगा और आपको देखकर आपके परिवार के ही कुछ लोग आपसे ईष्या कर सकते हैं। आज आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा।

मीन राशि:
मीन राशि वालों के परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
