IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को पहले ही टी-20 मैच में 4 विकेट से जीत लिया है। नमन धीर ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को शानदार जानदार जीत दिलाई है। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज
टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। वहीं भारत ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज किया। संजू सैमसन ने 67 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए। भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारत ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन का टारगेट हासिल किया था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को शामिल किया है। वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी एक बार फिर टीम में मौका मिला है।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में खेलने का अवसर दिया गया है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में मैदान पर नहीं उतरे थे। ऐसे में इन मैचों में उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।
भारत का न्यूजीलैंड पर पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाने का उल्लेख है। इनमें भारतीय टीम ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा। जनवरी 2020 से दोनों टीमों के बीच खेले गए 20 मुकाबलों में भारत ने 16 में जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
ये भी पढ़ें- ईरान ने आसिम मुनीर के सामने रखीं 7 शर्तें, परमाणु सामग्री पर दोटूक जवाब, कहा- फ्लाइट में चले जाओ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









