Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यह कार्रवाई अपने कुछ समर्थकों को संतुष्ट करने के लिए करा रही है.
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी लोगों के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी बनाने वालों के खिलाफ ED की छापेमारी की जा रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके बीजेपी के बचे हुए कुछ समर्थकों को संतुष्ट करने की कोशिश की जा रही है, जबकि भ्रष्टाचार और दूसरे अपराधों से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है.
कई मामलों का किया जिक्र
सपा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले, सत्ता के संरक्षण में अपराधियों, कोडीन कफ सिरप की तस्करी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जिक्र किया, उन्होंने सरकार पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप भी लगाया.
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की सड़कों और एक्सप्रेसवे की स्थिति पर भी सवाल उठाए, उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बदहाल, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हिचकोलों से भरा और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे गड्ढों से युक्त हो गया है.
सड़कों और निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल
अखिलेश ने ग्रीन कॉरिडोर में दरारों, खराब सड़कों, गिरते पुलों, ढहती पानी की टंकियों, टपकती छतों और स्टेशन की दीवार गिरने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया.
उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में दूसरे राज्यों में पकड़े जाने वाले भ्रष्ट पुलिसकर्मियों का मुद्दा भी उठाया. इसके अलावा महाकुंभ में कथित एक लाख रुपये की हेराफेरी, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार और अस्वीकृत भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर बीजेपी जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए.
अखिलेश ने आरोप लगाया कि दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक बयानों पर प्रचार की परत चढ़ाकर करीब 7,000 करोड़ रुपये के कथित बंटवारे का खेल किया गया.
ये भी पढ़ें- बंगाल में बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 9 घायल, तारापीठ दर्शन करने आए थे श्रद्धालु
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









