Uttar Pradeshराज्य

आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Akash Anand : उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित चुनावी सभा के दौरान बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘अंकल’ कहकर निशाना साधा था. अब उनके इस बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा प्रमुख ने साफ कहा कि बहस को ‘अंकल’ के मुद्दे तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए.

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बहस में उलझने के बजाय असली मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, उन्होंने शिक्षा, परीक्षा और राम मंदिर को एक-दूसरे से जुड़ा विषय बताया और कहा कि इन मुद्दों पर सदन में बहस होनी चाहिए.

मुद्दा अंकल का नहीं है

अखिलेश यादव ने कहा कि जो बात आज कही जा रही है, उसे एक सप्ताह पहले भी उठाया जा सकता था, उन्होंने कहा कि चर्चा के साथ भगवान राम का नाम भी लिया जाना चाहिए. अखिलेश के मुताबिक, अगर सदन में चर्चा होती तो वहां भगवान राम का नाम भी लिया जाता, लेकिन बीजेपी के लोग सदन में राम जी का नाम नहीं लेना चाहते.

बातचीत ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता

वहीं, झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर भी अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पहले भी उन्होंने बातचीत को रास्ता बताया था और अब भी उनका यही कहना है कि बातचीत लगातार जारी रहनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री और सरकार भी छात्रों से बातचीत के लिए तैयार होने की बात कह चुके हैं. अखिलेश के मुताबिक, बातचीत के जरिए ही इस मामले को आगे बढ़ाया जा सकता है.

धर्मेंद्र यादव बोले- सरकार के पास जवाब नहीं

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि विपक्ष मंदिर में चंदा चोरी, छात्रों पर हुई हिंसा, आरक्षण और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा चाहता है.

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुद्दा ‘अंकल’ नहीं है. उनके मुताबिक, सरकार पहले भी इन विषयों पर चर्चा कर सकती थी, लेकिन 14-15 दिन बेकार चले गए, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास जवाब नहीं है, इसलिए वह चर्चा से बच रही है. धर्मेंद्र यादव ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी सदन में चर्चा की मांग की.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button