Ayesha Khan Detained : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में अपने डांस को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आयशा खान नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे CJP प्रदर्शन के समर्थन में पहुंची थीं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में आयशा खान कहती हैं कि वह शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थीं और उन्होंने कोई नारा नहीं लगाया था। उनका कहना है कि उन्होंने किसी प्रदर्शन की शुरुआत भी नहीं की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें और उनके दोस्तों को हिरासत में ले लिया।
Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbF78M2J2UJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
महिला पुलिसकर्मी ने वैन में बैठाया
वीडियो में आयशा के साथ मौजूद एक युवक भी कहता है कि उसका मैथ्स का प्रैक्टिकल था और उसे बिना किसी वजह के वहां से ले जाया गया। आयशा ने दावा किया कि वह सिर्फ सड़क पर खड़ी थीं, तभी कुछ महिला पुलिसकर्मी आईं और उन्हें पकड़कर पुलिस वैन में बैठा दिया।
एक अन्य वीडियो में महिला पुलिसकर्मी आयशा खान को पुलिस वैन में बैठाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आयशा पुलिस से पूछती हैं कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है और वह अपने परिवार को क्या जवाब देंगी।
पुलिस स्टेशन में बैठी नजर आईं खान
बाद में आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुलिस स्टेशन में बैठी नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह नीट छात्रों के समर्थन में पहुंची थीं। उनके मुताबिक, वह और उनके साथी केवल सड़क पर खड़े थे, न कोई नारेबाजी कर रहे थे और न ही प्रदर्शन शुरू किया था।
Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbF8KdbMV4B/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
भाई और दोस्त को पुलिस वैन में बैठाया
आयशा ने कहा कि पुलिस ने उनसे कहा कि यहां विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस से दूसरा रास्ता बताने को कहा, लेकिन बातचीत से पहले ही उनके भाई और दोस्त को पुलिस वैन में बैठा दिया गया। इसके बाद उन्हें भी महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर वैन में बैठा दिया।
पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक
आयशा ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के दौरान उन्होंने कई बार पुलिस से पूछा कि उनकी गलती क्या है और उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उन्हें दादर से वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आयशा के अनुसार, वर्ली पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक था, लेकिन उनका सवाल अब भी यही है कि बिना प्रदर्शन शुरू किए उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया।
Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbF-brtIMgk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने भी CJP प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है।
कई लोगों को हिरासत में लिया गया
उर्फी जावेद ने कहा कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि शिवाजी पार्क के बाहर उन्होंने कई पुलिस वैन देखीं और कई लोगों को हिरासत में लिया जा रहा था। उर्फी ने सवाल उठाया कि क्या छात्र अपने अधिकारों के लिए आवाज भी नहीं उठा सकते।
Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbGBdBMIdL-/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हो रहे हैं और कुछ कलाकार भी छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का NEET मुद्दे पर केंद्र पर हमला, PC में बोले- छात्रों की आवाज दबाई जा रही, 10 साल में 152 पेपर लीक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









